आ गया फिर से नोकिया धूम मचाने

नई दिल्ली। नोकिया ने अपना सबसे चर्चित फीचर फोन Nokia 3310 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। फोन 18 मई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन की कीमत भी 3310 रुपए बताया जा रहा है।  यह फोन पुराने नोकिया 3310 की तरह ही है। फोन में एक बदलाव और किया गया है। अब फोन की स्क्रीन को सूरज की रोशनी में भी देखा जा सकेगा।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

कंपनी का कहना है कि इस फोन के जरिए यूजर पूरे एक दिन तक बात कर सकता है। साथ ही यह फोन एक महीने का बैकअप भी देगा। इस फोन को micro USB से चार्ज किया जा सकता है। यानि पहले की तरह अब फोन को चार्ज करने के लिए मोटा या पतला पिन की जरूरत नहीं पड़ेगी।

नोकिया का यह फोन चार रंगों में उपलब्ध है, लाल, पीला, ब्लू और ग्रे। फोन में 2जी सपोर्ट दिया गया है। फोन में MP3 player भी है। फोन की स्टोरेज को 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 2 मेगापिक्सल कैमरा और 1200 mAh की बैटरी लगा है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now