सुंजवां आतंकी हमला, गोली से घायल महिला ने दिया बच्ची को जन्म, दोनों सुरक्षित

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के सुंजवां आर्मी कैंप पर हुए आतंकवादी हमले में आतंकियों की गोली से घायल महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। आतंकियों की गोली से घायल महिला गर्भवती थी। महिला ने सेना ने बचा लिया था। शनिवार को महिला ने एक स्वस्थ्य बच्ची को जन्म दिया।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

बच्ची को जन्म देने के बाद महिला ने कहा कि मेरी और मेरी बच्ची की जान बचाने के लिए मैं सेना का शुक्रिया अदा करती हूं। इस केस में ऑपरेशन करने वाले सेना के डॉक्टर ने कहा कि यह सामान्य केस नहीं था। उन्होंने कहा कि एक गायनोकलॉजिस्ट होने के नाते हमारा प्रयास यही होता है कि महिला स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दे। उन्होंने कहा कि यह हमारे अस्पताल और हमारी टीम के लिए काफी  खुशी का मौका है। मरीज बहुत खुश थी।

बता दें कि सुंजमां में आर्मी कैंप पर आतंकी हमला हुआ था। महिला को हमले के दौरान गोली लगी थी। उसके बाद महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर शनिवार रात को सी-सेक्शन के जरिये बच्ची की डिलिवरी कराई गई।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now